Wednesday, October 15, 2014

First letter of your name decide your fortune

आपके नाम का पहला अक्षर तय करता है आपका भाग्य, जानें कैसे

First letter of your name decide your fortune

 
क्‍या आप जानते हैं कि आपके नाम के पहले अक्षर का आपके व्‍यक्तित्‍व पर खासा प्रभाव पड़ता है। जी हां अंक ज्‍योतिष कहता है कि जिस तरह मूलांक और भाग्‍यांक व्‍यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है, उसी प्रकार नाम का भी काफी असर होता है। आइये जानते हैं अंग्रेजी वर्णमाला में आ से लेकर ज़ तक सभी अक्षरों से शुरू होने वाले नामों के व्‍यक्तियों के बारे में...
अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरु होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी आकर्षक होते हैं और आकर्षण के घेरे में भी रहते हैं। हांलाकि A अक्षर वाले प्यार और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते। इनको हर चीज जीवन में देर से या रूक-रूक कर मिलती है लेकिन जब इन नाम के लोगों को सफलता मिलती है तो वो सफलता की चरम सीमा होती है। जीवन में संघर्ष होता है। लेकिन ये मंजिल को पा ही लेते हैं।
ये आमतौर पर हिम्मती नहीं दिखायी देते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ये वो काम भी कर जाते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है। केयरिंग होते है लेकिन इनमे एक दोष होता है ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये ना तो ये धोखेबाज होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं। इन्हें पार्टियों औऱ लोगों का साथ अच्छा लगता है लेकिन ये उनके आदि नहीं होते। मौके की नजाकत को समझने वाले और हालात के हिसाब से फैसले लेने के कारण ये हर दिल अजीज होते हैं।
ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील होते है। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है । हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं। B अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है और अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं।
ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है। लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है। इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।
ये लोग काफी मिलनसार और खुश दिल वाले होते है। लोग ऐसे लोगों के साथ दोस्ती रखना पसंद करते हैं। ये हर महफिल के जान होते हैं। इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। ऐसे व्यक्ति प्यार पर काफी भरोसा रखते है। देखने में भी C नाम के लोग काफी अच्छे होते है । इस अक्षर के लोग जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है।
ये लोग जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर पा लेता है। वो अपने काम और अपने लोगों के प्रति समर्पित होते है। अपनी चीजों को लेकर कभी भी वो D वाला समझौता नहीं करता है। जब तक वो अपनी मंजिल नहीं पा लेता तब तक उसे चैन नहीं आता है। इसलिए ये लोग जिद्दी भी कहलाते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं। ये सेल्फ मेड इंसान होते हैं। इनके पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। ये हर चीज को कुछ अलग ढंग से करना चाहते हैं इसलिए ऐसे लोग कामयाबी की नई दास्तां लिखते हैं। इनके पास आप बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।
किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के E से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत बोलने वाला है। वो मजाकिया स्वभाव का होता है लेकिन अपने ज्यादा बोलने के कारण ये हमेशा खतरों में पड़ जाते हैं। इन्हें लोगों से वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा होती है जैसे ये लोगों से करते हैं। अगर इन्हें अपने व्यवहार जैसा बर्ताव नहीं मिलता तो ये किसी को भी खरी-खोटी सुना देते हैं। ये जिंदगी को आसानी से जीते है और ज्यादा चिंता नहीं करते इसलिए इन्हें कमी नहीं होती है। इनके पास शिक्षा, व्यवसाय, रूतबा और पैसा उतना ही होता है जितने की इन्हें चाहत होती है। ये हमेशा खुश रहने वाले होते है। इसलिए इन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं।
अगर किसी का नाम F से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही प्यारा प्यारा होता है। ऐसे लोगों की जिंदगी प्यार से शुऱू होती है और प्यार पर ही खत्म होती है। ऐसे इंसान जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं। ये हर काम दिल से करते हैं। इसलिए इस नाम के लोग लेखक या क्रियेटिव करियर में होते हैं। ऐसे लोग जहां जाते हैं वहां लोगों को अपना बना लेते हैं। ये काफी आकर्षक और रोमांटिंक होते हैं। ये काफी मददगार भी होते हैं। आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। अपनी जिंदगी में हर चीज बहुत संतुलित रखते हैं। इनकी लाईफ में कभी अपनी प्रोफेशनल लाईफ और पर्सनल लाईफ को लेकर झगड़ा नहीं होता। इसलिए ऐसे लोग काफी लकी हैं जिनके लाईफ पार्टनर का नांम F से शुरू होता है।
जिसका नाम G से शुऱू होता है वो इंसान बहुत ही साफ दिल वाला है। मुख में राम बगल में छूरी जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहने वाले इस इंसान को अपनी सीधाई और साफ दिल की वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर ये लोग साजिश के शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन ये इंसान उनमें से होते हैं जो अपनी गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और खासा सफल भी होते है। इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते है, ये शांत प्रिय होते है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है। ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। आम तौर पर इन्हें कम बोलना पसंद होता है।
ये इंसान बहुत ही संकोची और संवेदनशील होते है। ऐसे लोग अपनी बातें किसी से नहीं कहते हैं ना तो ये अपना दर्द किसी को बताते हैं और ना ही ये किसी से अपनी खुशी शेयर करते हैं। इसलिए ये रहस्यमयी व्यक्ति कहलाते हैं। इनको समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन दिल के अच्छे और सच्चे व्यक्ति होते हैं। इन्हें अपने सम्मान की बड़ी चिंता होती है। ये दिमाग के काफी तेज होते हैं इसलिए इस नाम के लोग अक्सर राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में दिखायी देते हैं। ऐसे लोग किसी से भी अपने प्यार का इजहार नहीं करते हैं लेकिन ये जिसे चाहते हैं, उसे दिल की गहराई से प्यार करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। ना काहू से दोस्ती और ना ही काहू से बैर वाले ये इंसान पैसा खूब कमाते है लेकिन ये अपने पैसों को सिर्फ अपने ऊपर खर्च करते हैं।
ये इंसान सिर्फ और सिर्फ प्यार का भूखा है। उसे अपनेपन और प्यार की तलाश होती है । उसे जरा से प्यार से ही जीता जा सकता है। ये इंसान बहुत ही भावुक होते हैं। ये हर काम दिल से करते हैं इसलिए इन्हें आसानी से इन्हें बेवहकूफ भी बनाया जा सकता है। ये अक्सर अपने इस स्वभाव के कारण अपनी बहुत सारी उपयोगी चीजों को खो देते हैं। जिंदगी इन्हें बहुत कुछ देती है लेकिन इन्हें उसका सुख कम ही मिल पाता है। शिक्षा और लेखनी के क्षेत्र में ये विशेष जानकारी रखते है। इन्हें कभी पैसे की कमी नहीं होती है। प्रेम और पारिवारिक सौगात भी इन्हें थोक मात्रा में मिलती है। समाज में ये अच्छी पकड़ रखते है। ऐसे लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिलता है।
ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होता है। कुदरत ने उसे तन की सुंदरता के साथ मन की सुंदरता भी बक्शी है। इसलिए ऐसे लोगों से लोग बहुत ज्यादा जलन रखते हैं। लेकिन हां स्वभाव से बेहद ही नखरीले स्वाभाव के होते है। अपनी लाईफ में ये बेहद ही चूजी होते है। जो चीज पाना चाहते है उसे पा लेते है लेकिन अपने दम पर। पैसा,रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास थोक मात्रा में होती है। जिंदगी को बहुत ही खुशनुमा अंदाज से जीते है ये लोग। ऐसे लोग जीवन में काफी तरक्की भी करते है। जो भी इन्हें हमसफर के रूप में पाता है समझ लीजिए वो अपने आप में ही बड़ा भाग्यशाली है। क्योंकि उसे वो व्यक्ति मिल गया है जिसके पास सब कुछ है।
किसी को कुछ भी कह देना इनके स्वभाव में शामिल होता है। बिना कुछ सोचे समझे ये किसी को भी कुछ सुना देते है। इसलिए ऐसे लोग मुँह फट भी कहलाते है। केवल अपने बारे में सोचना इन्हे अच्छी तरह से आता है। अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पैसा तो ये बहुत कमाते है लेकिन इन्हें इज्जत से कुछ लेना-देना नहीं होता है। लोग इनसे डरते हैं, इनके सामने अपनी बात कहने में हिचकते हैं। । ये प्रोफेशनली काफी तरक्की करते हैं लेकिन पर्सनली इनके पास लोग कम ही होते है। अक्सर इस नाम के लोग नामी-गिरामी बिजनेस मैन होते है। इन्हें जीवन में रिस्क लेना आता है। हांलाकि ये देखने में काफी अच्छे होते है। लोग इनकी तरफ काफी आकर्षित भी होते है। ये भी बाहरी सुंदरता को काफी पसंद करते है।
प्यार, रोमांस ही इन के लिए सब कुछ होता है। हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। हर दिल की धड़कन बनने की कल्पना लिए इस नाम के लोग कभी किसी को दुखी और नाराज नहीं करते हैं। L वाले कभी किसी बड़ी चीज की तमन्ना नहीं रखते हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है। ये समाज का ,परिवार को बहुत अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे इंसान बहुत सफल भी रहते है। साथ ही ये बेहद खुश रहने वाले इंसान है। हंसी बांटना तो जैसे इनकी आदत में शुमार होता है। ये बहुत कल्पनाशील होते हैं इसलिए ये लोग अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। मां ल्क्ष्मी भी इन पर खासा मेहरबान रहती है।
यह बेहद ही भावुक इंसान है साथ ही वो संकोची प्रवृत्ति का भी होता है। हमेशा गहरे चिंतन में डूबा व्यक्ति कभी-कभी दूसरों के लिए काफी घातक भी साबित होता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को कभी छेड़ना भी नहीं चाहिए। वैसे ये इंसान हर छोटी-बड़ी बात को दिल से लगा लेते है। स्वभाव से ये जिद्दी भी होते है। ये जिस चीज को एक बार पकड़ लेते हैं उसे छोड़ते भी नहीं है। हालांकि इनके ऊपर किस्मत काफी मेहरबान होती है। इसलिए धन और इज्जत इन्हें मिल ही जाती है। आमतौर पर ऐसे लोग राजनीति में ज्यादा दिखायी पड़ते है। ये अच्छे वक्ता और अच्छे लेखक भी होते है।
बेहद ही स्वतंत्र विचारों वाले ऐसे इंसान किसी की नहीं सुनते हैं। अपनी ही धुन और दुनिया में मस्त रहने वाले लोग मनमौजी होते है। इनको दिखावे पर बहुत यकीन होता है। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। ये बहुत जल्दी चीजों से बोर हो जाते हैं। हमेशा अपने बारे में सोचने वाले ये हर चीज को पाने की कामना रखते है वो भी बिना किसी मेहनत के। ये जरूरत से ज्यादा मुंहफट होते है। ये स्वार्थी भी होते है। ऐसे लोग वैसे तो ऊपरी तौर पर शांत दिखायी देते है लेकिन अंदर ही अंदर ये बेहद ही आक्रमक होते है। ये धीमी गति से काम करना पसंद करते है लेकिन अपनी आलोचना इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। वैसे लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा इनके ऊपर विराजमान रहती है इसलिए इनके पास मौलिक चीजों की कमी नहीं होती है।
ये इंसान बेहद ही शर्मिला किस्म का है लेकिन ऊपरी तौर पर - वक्त आने पर वो ऐसे हैरत अंगेज काम भी कर जाता है जिसे बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ऐसे इंसान छुपे रूस्तम होते हैं। वैसे इस नाम के लोग बेहद ही आकर्षक होते हैं। ये बहुत ज्यादा ऊर्जावान भी होते है, इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। जिस के चलते ये अक्सर ऑफिस में उच्च पदों पर भी होते है। प्रेम, भावनाएं और रिश्ते इन लोगों के लिए काफी मायने रखते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह भी करते है और परिवार को लेकर साथ चलने वाले होते है। जीवन में इस नाम के लोग काफी तरक्की करते है। नाम, पैसे , शोहरत सभी इनके कदम चूमती है। इसलिए इन्हें सफल इंसान की श्रेणी में रखा जाता है। बस इनमें एक कमी होती है कि हर चीज को दिल से लगा लेते है।
ईन्हें देश, दुनिया, घर, परिवार सबका ख्याल रहता है। इनके लिए अपना मान-सम्मान ही सबसे बड़ा है जिसके लिए कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं। इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते है। इनमें एक कमी भी होती है, वो ये कि ये अपनी ही सोच लोगों को पर थोपना चाहते है इसलिए इन्हें अक्सर अपने घर में विद्रोह का सामना करना पड़ता है। ये काफी चतुर होते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग व्यवसायी होते है। इनके पास अच्छा-खासा धन-धान्य होता है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते है।
ये इंसान बेहद ही क्रियेटिव है| खाली बैठना तो जैसे उसे आता ही नहीं है। हर चीज को बहुत सलीके से करने वाले ऐसे लोगों का जीवन के प्रति रवैया भी काफी दार्शिनिक प्रवृत्ति का होता है। इनको हर छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती है। इनके लिए इनकी कल्पनाओं की दुनिया ही सब कुछ होती है। जीवन में ज्यादा कुछ पाने की इच्छा ना रखने वाले इन लोगों को आम तौर वो सबकुछ मिलता है जिसकी हर किसी को जरूरत होती है। अपने आप में खोए रहने वाले ये लोग कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन इनकी इस प्रवृत्ति के चलते इन्हें लोगों की उपहास का शिकार भी होना पड़ता है। ये बहुत अच्छे जीवन साथी होते है। इन्हें गुस्सा आमतौर पर बहुत कम आता है लेकिन जब भी आता है तो बहुत बुरी तरह से आता है।
ये सिर्फ अपने से ही मतलब रखने वाला होता है। उसे किसी से कोई खास लेना-देना नहीं होता है। कम बोलना, अपनी दुनिया में खोये रहना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। ये हमेशा कुछ नये चीज की तलाश में होते है। इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इन्हें ज्ञान मिलता है। इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ही होती है। अक्सर इस नाम के लोग वैज्ञानिक होते है। इस नाम के लोग बहुत तेज गति से आगे बढ़ते हैं। कोई क्या कह रहा, क्या कर रहा है इससे इन्हें कोई खास मतलब नहीं होता है। इसलिए अक्सर इनके वैवाहिक जीवन में इस बात को लेकर खटपट होती रहती है। इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये दिल के भी बहुत अच्छे होते है।
ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा से मालिक होते है। बहुत ज्यादा बात करने वाले ये लोग बहुत आलोचनाओं को भी झेलते हैं। ये रहस्यमय होते है और अपनी चीजों का बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं करते हैं। अपने प्यार के प्रति सचेत रहने वाले ये लोग कुछ शक्की मिजाज के भी होते हैं, इसके पीछे इनकी भावना सिर्फ इतनी होती है कि वो अपने प्रेम को किसी से शेयर नहीं करते हैं लेकिन उनका ये ही तरीका दूसरे लोगों के लिए सिरदर्द का कारण बन जाते हैं। पैसा,रूतबा हासिल करने वाले ये लोग अपनी चीज आसानी से किसी को कुछ नही देता है। ये कंजूस होते है, ये दिखावा भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि ये दिल के बुरे नहीं होते लेकिन उनका तेज स्वभाव उन्हें बुरा बना देता है।
इस नाम के लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है। इस नाम के लोग मीडिया, वकालत और प्रशासनिक क्षेत्रों में ज्यादा दिखायी पड़ते हैं औऱ खासा नाम कमाते हैं। ये पैसा और शोहरत तो बहुत कमाते हैं लेकिन प्रेम के नाम पर इनका सिक्का नहीं चलता है। वैसे ये रिश्तों और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होते हैं लेकिन इन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता नहीं होती है। ये अपनी खुशी और गम जल्दी किसी को नहीं बताते हैं लेकिन हां दूसरो को हमेशा खुश और उनके दुख दूर करने की कोशिश करते है।
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम U से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही जोशिला, होशियार और नेकदिल है |छोटी-छोटी बातों से खुश होने वाले ये लोग अपने लोगों को बड़ी से बड़ी खुशियां देने का काम करते हैं। चेहरे पर मधुर मुस्कान लिए ये लोग हमेशा तरक्की के पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं। हालांकि इन्हें सफलता देर से ही मिलती है लेकिन किस्मत के सितारे हमेशा इन पर मेहरबान रहते हैं। ये बच्चों को भी प्यार करते हैं इसलिए इन्हें बच्चों का कंपनी भी बहुत ज्यादा पसंद है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि इस नाम के लोग मस्तमौला होते है।
ये इंसान बेहद ही आजाद ख्याल का है। उसे किसी की बंदिशे पसंद नहीं है। अपनी बातें ये किसी से शेयर नहीं करते हैं। किसी को रोक-टोक इन्हें अच्छी नहीं लगती है | ये केवल वो ही काम करते हैं जो इनका मन कहता है, अगर आप इनसे जबरदस्ती कुछ करवाने की कोशिश भी करेगें तो ये ऐसा कुछ कर देगें जिससे वो काम रूक जायेगा। हालांकि ये साफ दिल के होते हैं। इनके दिल में मैल नहीं होता है। ये लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं | लेकिन अपनी भावनाओं के बारे में ये किसी से कुछ नहीं कहते हैं। इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आम तौर पर सुखमय ही होता है। इसलिए इन्हें अपनी चीजों को लेकर परेशानी नहीं होती है।
जिसका नाम W से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बहुत ही रौबदार और इगोस्टीक है। उसे अपनी सुनाने की आदत है और जहां उसकी नहीं चलती वहां से वो हट जाता है। इनकी सबसे पटती भी नहीं है, इसलिए ये हमेशा आलोचनाओं के घेरे में होते हैं। हालांकि ये दिल के बुरे नहीं होते हैं लेकिन इनको समझने वाले कम लोग ही होते हैं | इनका अड़ियल रवैया इनके पास लोगों को आने से रोकता है। हालाँकि इस नाम के लोग काफी तरक्की करते हैं, नाम, पैसा और शोहरत इनके कदम चूमती है लेकिन इस बात का इनको अभिमान बहुत होता है। इनकी उसी से बनती हैं जो इनसे दबता है।
ये लोग बहुत जल्दबाजी करने वाले होते है। उसे हर चीज में जल्दबाजी पसंद हैं। धैर्य से कोई लेना-देना नहीं होता है इनका। लेकिन जितनी जल्दी जिस चीज को पाने की कोशिश करते हैं उतनी ही जल्दी इनका मन भी उस चीज से उचट जाता है। ये परिवर्तनशील होते हैं। इनका अपने बारे में ही पता नहीं होता है। हो सकता है इस नाम के लोग कुछ देर पहले आपसे फोन पर बातें कर रहे हों और 10 मिनट बाद आपको खबर मिले की वो आपके घर मौजूद हैं। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। लेकिन ये जिस चीज की इच्छा रखते है उसे पाकर ही दम लेते हैं। इसलिए ये जीवन में बेहद सफल भी होते हैं।
अपने आप में खोये रहने वाले इस नाम के लोग ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते है। ये अकेलेपन को पसंद करते है, इसलिए अक्सर इस नाम के लोग एकाकी जीवन में होते हैं। लेकिन ये जो भी रिश्ते बनाते हैं उसको बेहद ही ईमानदारी से निभाते हैं। ये स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए ये कभी कड़वा भी बोल देते हैं । लेकिन इनका जीवन संघर्षमय होता है। ये समझौता पसंद नहीं करते हैं। ये अपना करियर और अपना जीवन अपने हिसाब से चुनते हैं लेकिन ये वो ही काम करते हैं जिनमें इनको महारथ हासिल होती है। पैसा और शोहरत इनको मिलता है लेकिन उसमें थोड़ा वक्त लगता है। इनकी याददाश्त और कल्पनायें काफी स्ट्रॉंग होती हैं।
बनावटीपन से दूर रहने वाले इस नाम के लोगों को दिखावा अच्छा नहीं लगता है। धीर-गंभीर प्रवृत्ति के ये लोग सीधे-सादे होते हैं। अपनी बात को स्पष्ट कहने वाले ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं दे सकते हैं। बेहद भावुक होते हुए भी ये बड़ी से बड़ी परिस्थितियों को आसानी से झेल जाते हैं। ये सीधे होते हैं लेकिन बेवहकूफ नहीं इसलिए इन्हें आसानी से कोई छल नहीं सकता है। ये किसी भी काम को करने से हिचकते नहीं है जिसके कारण सफलता इनके कदम चूमती है। इस नाम के लोग अक्सर आपको शिक्षा के क्षेत्र में दिखायी देते हैं। ये जहां भी रहते हैं इनकी सरल छवि इन्हें मशहूर कर देती है।


No comments:

Post a Comment

Effective Home Remedies for Migraine Relief

Introduction: Migraine headaches are characterized by intense, throbbing pain, often accompanied by nausea, sensitivity to light and sound, ...